What is Input and Output Devices || इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या होता है? ||

  • इनपुट और आउटपुट का मतलब क्या होता है ?

दोस्तों कंप्यूटर में हम इनपुट और आउटपुट जरुर लेते और देते हैं, और क्या आपको पता है, की इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या होते हैं, और इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस कितने प्रकार के होते हैं, तो दोस्तों आज के इस लेख हम बताने बाले हैं, की इनपुट डिवाइस क्या होता है, और आउटपुट डिवाइस क्या होते हैं, तो चलिये विस्तार से जानते हैं, || 
What is Input and Output Devices || इनपुट और आउटपुट क्या होता है? ||


इनपुट डिवाइस क्या है?

Input Device:~

कम्प्यूटर में, इनपुट डिवाइस एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसके द्वारा हम Data या Instructions को कम्प्यूटर में Input कराते हैं। इनपुट डिवाइस हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों (Instructions) को कम्प्यूटर तक पहुंचाती हैं। उदहारण :-

  • इनपुट डिवाइस कितने होते हैं?

  • Keyboard
  • Mouse
  • Scanner
  • Trackball
  • Joytrick
  • Light Pen
  • Tuch Screen
  • BCR
  • OMR
  • MICR 
  • Microphone
  • Webcam

  • Keyboard - कीबोर्ड :-

कीबोर्ड Most Important इनपुट डिवाइसों में से एक है, कीबोर्ड का उपयोग कम्प्यूटर में Text, Characters आदि को इनपुट कराने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड का उपयोग कम्प्यूटर सिस्टम में टेक्स्ट, न्यूमेरिकल डाटा, एवं स्पेशल करैक्टर्स को इनपुट करने के लिए किया जाता है। जैसे - a b c..., 1 2 3..., @ # $ & %?
कीबोर्ड कंप्यूटर में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली इनपुट डिवाइस है।

  • Mouse - माउस :-

माउस भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है | जिसका उपयोग कम्प्यूटर को नियंत्रित (Control) करने के लिए किया जाता है। माउस को प्वाइंटिंग डिवाइस या प्वाइंटर डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है। माउस में तीन बटन होती है।

  1. Left Key (Left Click)
  2. Right Key (Right Click)
  3. Scroll Wheel (Page up, down)

  • Scanner - स्कैनर :- 

स्कैनर भी एक इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग टेक्स्ट, इमेज, डाक्यूमेंट, पिक्चर, नोट्स आदि को स्कैन करने किया जाता है।. स्कैनर का कार्य हार्ड कापी को सॉप्ट कापी में परिवर्तित करना होता है।

  • Joysticks- जॉयटिक:-

जॉयटिक भी एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है। इसे प्वाइंटिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है। यह सभी दिशाओं में मूव कर सकती है और कर्सर के मूवमेंट को कंट्रोल करती है। जॉयटिक का प्रयोग अधिकतर गेमिंग एप्लीकेशन में किया जाता है।

  • Trackball - ट्रैकबाल :-

ट्रैकबाल भी एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है | यह देखने में माउस के आकार की होती है। इसे भी माउस की तरह ही प्रयोग किया जाता है। इसमे ऊपर की ओर एक बॉल लगी होती है जिसका उपयोग कर्सर के मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। 

  • Light Pen - लाइट पेन :-

यह एक प्रकार की इनपुट डिवाइस होती है, जिसका उपयोग कम्प्यूटर स्क्रीन पर ड्राइंग ग्राफिक्स आदि बनाने के लिए किया जाता है।

  • Touch Screen - टचस्क्रीन :-

टचस्क्रीन भी एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है। जिसमें उपयोगकर्ता (User) अपनी उंगलियों के माध्यम से इनपुट देते हैं। टचस्क्रीन का उपयोग सामान्यतः एटीएम, बैंक, मोबाइल, एयरलाइंस रिजर्वेशन, सुपरमार्केट आदि में होता है।

  • Barcode Reader- बारकोड रीडर :-

बारकोड रीडर भी एक प्रकार की इनपुट डिवाइस होती है | बारकोड रीकडर एक लाइट सेंन्सटिव डिटेक्टर होता है। जो बारकोड एवं इमेज दोनों को स्कैन कर सकता है। बारकोड रीडर का उपयोग किसी भी प्रोडक्ट पर छपे हुए बार कोड को रीड करने के लिए किया जाता है। बार कोड रीडर लाइट के माध्यम से बार कोड को रीड करता है।

  • OMR - ओ एम आर :- (Optical Mark Reader):- 

ओ एम आर भी एक प्रकार की इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग किसी कागज पर छपे या बनाये गये चिह्नों को स्कैन करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग Objective Type के Exam के Answer Key को चेक करने के लिए किया जाता है।

  • MICR :- ( Magnetic Ink Character Reader )

इसका उपयोग मैग्नेटाइज कैरेक्टर को रीड करने के लिए किया जाता है। MICR का उपयोग अधिकतर बैंकों में चेक पर छपे मैग्नेटिक करैक्टर्स को Read करने के लिए किया जाता है।

  • Microphone - माइक्रोफ़ोन :-

माइक्रोफ़ोन भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग साउंड के रूप में इनपुट देने के लिए किया जाता है।

  • Webcam - वेबकैम :-

वेबकैम भी एक प्रकार का इनपुट डिवाइस है। वेबकैम का उपयोग वीडियो कैप्चरिंग एवं इमेज कैप्चरिंग के लिए किया जाता है।

आउटपुट डिवाइस क्या है? Output Device :-

आउटपुट डिवाइस वो डिवाइस होती है जो कम्प्यूटर मे इनपुट किए गए निर्देशों को प्रोसेसिंग के पश्चात उसका परिणाम (Result) हार्ड कॉपी या साफ्ट कॉपी के रूप में यूजर को प्रदान करता है उसे आउटपुट डिवाइस कहते हैं।आउटपुट डिवाइस का प्रयोग कम्प्यूटर से प्राप्त Result / Output को देखने अथवा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। आउटपुट डिवाइस आउटपुट (Result) को Hard Copy या Soft Copy के रूप में परिवर्तित करता है। उदाहरण : 

Soft Copy :-

Soft Copy वह आउटपुट होता है जो हमे मॉनीटर स्क्रीन पर दिखाई देता है। या स्पीकर के माध्यम से हमें सुनाई देता है।

Hard Copy :-

Hard Copy वह आउटपुट होता है जो हमे प्रिंटर के माध्यम से पेपर पर प्राप्त होता है।

आउटपुट के उदाहरण क्या हैं ?
  • Monitor
  • Printer
  • Plotter
  • Projecter
  • Speker
  • Headphone

Monitor - मॉनीटर :-

मॉनीटर एक Most Important आउटपुट डिवाइसों में से एक है। मॉनीटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है जिसका उपयोग स्क्रीन पर Soft Visual Output प्रदान करने के लिए किया जाता है। Monitor को VDU ( Visual Display Unit) के नाम से भी जाना जाता है। 

  • मॉनीटर कितने प्रकार के होते हैं, ?

  • CRT
  • LCD
  • LED

  • CRT Monitor :- CRT का पूरा नाम Cathode Ray Tube होता है। यह एक टेलीविजन स्क्रीन जैसा दिखता है।
  • LCD Monitor :-  LCD का पूरा नाम Liquid Crystal Display होता है । इसे फ्लैट पैनल स्क्रीन भी कहा जाता है।
  • LED Monitor :- LED का पूरा नाम Light Emating होता है।
  • Printer - प्रिंटर :-

प्रिंटर भी एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइसों में से एक है। जिसका उपयोग हम हार्ड कॉपी आउटपुट प्रदान करने के लिए करते हैं। प्रिंटर की सहायता से हम किसी भी डाक्यूमेंट, इमेज, स्प्रेडशीट आदि को प्रिंट कर सकते हैं। प्रिंटर दो प्रकार के होते हैं।

  1. Impact Printer :- Daisy Wheel, Dot-Matrix |
  2. Non impact Printer :- Inkjet Printer, Thermal Printer, Laser Printer |

  • Plotter - प्लाटर :-

प्लाटर भी एक प्रकार की आउटपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग चित्र बनाने में किया जाता है, |

  • Projector - प्रोजेक्टर :-

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है। इसका उपयोग कम्प्यूटर से प्राप्त इन्फॉर्मेशन को बड़ी स्क्रीन जैसे पर्दे पर दिखाने के लिए किया जाता है। प्रोजेक्टर का उपयोग वीडियो, इमेज, एनीमेशन आदि को एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

  • Speaker स्पीकर :- 

स्पीकर भी एक प्रकार का आउटपुट डिवाइस है | जिसका उपयोग साउंड के रूप में आउटपुट प्रदान करने के लिए किया जाता है।

Headphone हेडफोन :-

हेडफोन भी एक प्रकार का आउटपुट डिवाइस है जिसका उपयोग म्यूजिक आदिसुनने के लिए किया जाता है

Input और Output से रिलेटेड प्रश्न और उत्तर ?
  • प्रश्न-1 कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया ?
  • उत्तर-1 कीबोर्ड का आविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने किया |
  • प्रश्न-2 माउस का आविष्कार किसने किया ? 
  • उत्तर-2 माउस का आविष्कार डगलस सी एंजेलबर्ट ने किया था।
  • प्रश्न-3 5 आउटपुट डिवाइस कौन से हैं?
  • उत्तर-3 Monitor, Printer, Plotter, Projecter, Speker |
  • प्रश्न-4 स्कैनर का आविष्कार किसने किया?
  • उत्तर-4 स्कैनर का आविष्कार रे कर्ज़वेल(Ray Kurzweil) ने किया था |
  • प्रश्न-5 कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया ?
  • उत्तर-5 कीबोर्ड का आविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने किया था |
Read more-
  • Conclusion
तो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की इनपुट डिवाइस क्या है, और आउटपुट डिवाइस क्या है, और कितने प्रकार के होते है, किसका क्या उपयोग होता है, इनपुट और आउटपुट से रिलेटेड सारी जानकरी इस पोस्ट में कवर की है, तो दोस्तों आपको हमारी जानकरी कैसी लगी cament करके जरुर बताये, और अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो cament करके बता सकते हैं, ||
Read more-

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!